अमरोहा, सितम्बर 6 -- नॉर्दन इंडिया पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शिक्षकों सग विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र शर्मा ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। ​पूनम गर्ग ने गीत से गुरु की महिमा बताई। अमित खंडूरी ने शिक्षक के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। ​रामदास शर्मा ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान पूनम राठौड़, शीलचंद, सिविल कुमार, स्वाति बंसल, स्वाति धारीवाल, प्रियांशी बंसल, दीपा अग्रवाल, तनु गर्ग, योगेंद्र वर्मा, विपिन त्यागी, वैभव शर्मा, राकेश खड़गवंशी आदि मौजूद रहे। उधर, ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय अल्लीपुर चौपला में भी शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़े...