मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्र सेवा दल के चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को आदर्श राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बीएमपी कैंपस मालीघाट में दल के पूर्व महामंत्री शाहिद कमाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। शाहिद कमाल ने राष्ट्र सेवा दल का इतिहास और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।महाराष्ट्र के आकाश इंगले और शुभम चोगेल ने गीत संगीत एवं खेल गतिविधियों द्वारा संविधान की मूल भावना से अवगत कराया। लोक कलाकार सुनील कुमार ने गीत संगीत के माध्यम से संविधान को पढ़ने एवं जानने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बच्चों को बताया कि प्रस्तावना संविधान का परिचय है, जो भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। यह भी पढ़ें- भारत का संविधान समानता और...