मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मड़वन, एक संवाददाता। रौतिनिया गांव में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मो. आलम की अध्यक्षता में गीत-संगीत ट्रॉली बैंड संघ की बैठक हुई। इसमें संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा गीत-संगीत ट्रॉली को जब्त किया जाता है तो आंदोलन होगा। वक्ताओं ने कहा कि वे लोग वर्षों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी कलाकारी का कार्य करते आ रहे हैं। समय के साथ उन्होंने पुराने 407 वाहनों को मॉडिफाई कर उनमें गीत-संगीत के उपकरण रखकर आजीविका का साधन बनाया है। उनका कहना था कि प्रशासन इन ट्रॉलियों को डीजे बताकर अनावश्यक रूप से रोक रहा है और कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई जारी रही तो वे भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। बैठक में बीजू सिंह, मो. असलम, भुवनेश्वर दास, गणेश राम, मोहन राम, लालू राम, मो. शमशाद, रवींद्र राम, मो. सज्जाद, मो. वकील, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.