जहानाबाद, अप्रैल 26 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पौधरोपण अभियान का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरलीधर, राजा बाजार में हुआ। इस बार का कार्यक्रम खास रहा, जहां वृक्षारोपण को संगीतमय स्वरूप देकर एक जनजागरूकता अभियान का रूप दिया गया। वातावरण में गीत-संगीत के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश गूंजता रहा, जिसने उपस्थित लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वृक्ष केवल हरियाली नहीं, बल्कि जीवन की निरंतरता का आधार हैं। आज जो पौधे लगाए जा रहे हैं, वही आने वाली पीढ़ियों की सांसों का सहारा बनेंगे। जब युवा ठान लें, तो हर रविवार बदलाव की नई कहानी लिखी जाती है। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधान लिपिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.