गीत-संगीत, नृत्य और नाटक भारतीय संस्कृति की आत्मा: सीडब्ल्यूएम
मुंगेर, मई 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर की ओर से रविवार को ईस्ट कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय संस्थान परिसर में पूर्व रेलवे अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, तालियों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा सभागार देर तक झूमता रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सीडब्ल्यूएम विनय प्रसाद वर्णवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन विजय गुप्त ने किया। प्रतियोगिता में रेलकर्मियों के बच्चों और प्रतिभागियों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्रीय वोकल संगीत से हुई, जिसमें निरूला खालको, शुभांगी वर्मा और अर्पित बाजपेयी ने सुरों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.