उरई, अप्रैल 25 -- उरई। संवाददाता लखनऊ से आई पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन गीत व नाटय के माध्यम रेल यात्रियों को नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। प्रियंका एंड पार्टी लखनऊ से आए कलाकार आशीष कुमार, रीना बसंल, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार की टीम ने स्टेशन पर रेल यात्रियों को बाल विकास, सुमंगला योजना के बारे में बताया। इस दौरान डिप्टी एसएस राजीव कौशिक ने कलाकारों का उत्साहबर्धन किया। डिप्टी एसएस ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से रेल यात्रियों में जागरूकता आती है। टीम ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड, महिला व जिला अस्पताल के अलावा पूरे जिले भर में कार्यक्रम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक कर बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.