बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- दो दिवसीय कार्यशाला में संगीत शिक्षकों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति राजगीर, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय राजगीर में चल रही दो दिवसीय संगीत शिक्षकों की कार्यशाला का समापन रविवार को रंगारंग सुर संगम कार्यक्रम के साथ हुआ। पटना संभाग के 50 शिक्षकों ने अपनी गायकी और वादन से ऐसा समां बांधा कि हॉल तालियों से गूंज उठा। प्राचार्य विवेक किशोर ने अतिथियों का स्वागत किया। लखीसराय के विवेक शंकर ने 'छाप तिलक सब छोड़ी' गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वीरेंद्र शर्मा और गोविंद मिश्रा ने विद्यापति गीतों पर नृत्य पेश किया। वहीं, निधि मिश्रा, अंतरा चक्रवर्ती, अमरेंद्र कुमार और मृदुला स्नेहलता ने 'ये हसीं जवाँ नज़ारे' गजल पेश की। शास्त्रीय संगीत में डॉ. दीनानाथ मिश्रा, मुकुल आनंद, मृदुला सुचेता तिवारी और पं. कामोद पाठक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.