औरैया, जून 25 -- भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर औरैया में भाजपाइयों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, ढोल-नगाड़े बजाए और केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में घोषित नई प्रदेश टीम में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इनमें औरैया की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि गीता शाक्य का साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश संगठन में इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना भाजपा की कार्यकर्ता आधारित राजनीति का उदाहर...