गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। शहर के जादोपुर रोड स्थित गीता मानस मंदिर में गुरुवार को श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ शुरू हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। अधिवक्ता पं. उपेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ पाठ का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि श्रीरामचरितमानस के सातों कांडों का विधिवत पाठ नौ दिनों तक किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष सत्र आयोजित होंगे। पहले दिन बाल कांड का पाठ संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु कुमार संजय ने बताया कि यह नवाह पाठ राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को समर्पित है। इसका उद्देश्य लोगों को गोस्वामी तुलसीदास की अमर रचना श्रीरामचरितमानस से जोड़ना है, जो जीवन के हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.