बदायूं, मई 1 -- अखिल भारतीय सनातन बोर्ड मठ मंदिर विभाग की आयोजन समिति की बैठक डॉ. सुशील गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। विभाग प्रमुख अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि तीन मई को दोपहर साढ़े तीन बजे पथिक चौक स्थित गीता भवन हॉल में जिला स्तरीय धर्म समागम आयोजित होगा। इसमें जिले के सभी पुजारी, महंत और सेवादार आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में धर्म उत्थान, मंदिरों की समस्याओं और सनातन पर हो रहे आक्रमणों पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय, राकेश गुलाटी, डॉ. अमर सिंह, राकेश साहू, डॉ. सुशील गुप्ता, चंद्रदेव वर्मा, रचना शंखधार, मणि भदोरिया, दीपक रस्तोगी व नंद किशोर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- परिषद की चंदौसी इकाई का किया गया गठन यह भी पढ़ें- 12 से 16 मई तक मनाया जाएगा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव यह भी पढ़ें- सनातन धर्म ही मानवता को शांति और संतुलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.