सहारनपुर, अप्रैल 22 -- देवबंद, संवाददाता। गीता भवन प्रांगण में मंगलवार को पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ हुई। इस दौरान हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहूति दी। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट की ओर से हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य पुजारी विनय प्रकाश तिवारी ने आरती की गई। समिति के अध्यक्ष अजय बंसल और उनकी पत्नी ने पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजू रस्तौगी, सुधीर गर्ग, सुशील कर्णवाल, सरिता गर्ग, डा. कांता त्यागी, अंचला गंभीर, रजनी सिंघल, मंजू शर्मा, अनीता तायल, मीनू गर्ग, अश्वनी गर्ग, दीपक गुप्ता और पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.