सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- सक्षम कुमार वर्मा सीतामढ़ी । तेजी से बदलते दौर में जहां लोग आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं डुमरा का गीता भवन इतिहास, आस्था और संस्कृति की अनमोल विरासत को संजोए हुए है। यह भवन आजादी की यादों के साथ-साथ समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित गीता भवन में आज भी स्वतंत्रता आंदोलन की गूंज सुनाई देती है। यहां महात्मा गांधी से जुड़ी कई ऐतिहासिक यादें सुरक्षित रखी गई हैं। बताया जाता है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह स्थान गांधीवादी विचारकों के लिए रणनीति केंद्र के रूप में उपयोग होता था। डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा ने इस धरोहर को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गीता भवन आज जिले की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के रूप में स्थापित हो चुका है। यहां संरक्षित वस्तुएं और दस्तावे...