अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- चौखुटिया। जय नागार्जुन स्वायत्त सहकारिता की प्रथम वार्षिक आम सभा हुई। सभा में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रमों, ग्रामोत्थान परियोजनाओं की जानकारी दी गई। निदेशक मंडल का गठन कर गीता देवी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। आईटीआई दौला के कार्यशाला भवन में हुई सभा में हेमा सचिव व बसंती देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। ​स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत, लोकगीत, समूह गान व नाटक की प्रस्तुतियां दी। उत्कृष्ट कार्य के लिए 'अल्ट्रापुवर' से मंजू मेहता व उद्यमी ग्राम संगठन के लिए मुनियाचोरा, धमेड़ा, पाली को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: महिलाएं समूह बनाकर कर रहीं आर्थिक विकास : विधायक यह भी पढ़ें- Ranchi News: जामुदाग आजीविका समिति को 10.15 लाख का शुद्ध लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...