वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। जगद्गुरु वल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को शुद्धाद्वैत जप यज्ञ समिति की तरफ से मदनमोहन प्रभु की मंगला दर्शन के बाद गीता पाठ किया गया। वैष्णजनों ने गीता के सम्पूर्ण 18 अध्यायों के 700 श्लोकों का पाठ किया। दूसरी तरफ गोपाल मंदिर में मुकुन्दगोपाल सेवा संस्थान की तरफ से भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुद्धाद्वैत जप यज्ञ समिति के समारोह के समापन समारोह में वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की। गोस्वामी कल्याणराय महाराज ने कहा कि शुद्धाद्वैत जप यज्ञ समिति की संस्थापिका कृष्णप्रिया और शरदवल्लभा ने संपूर्ण भारत वर्ष के जन-जन में वल्लभ के पुष्टिमार्ग के सिद्धांतों को प्रतिस्थापित किया। समिति के मंत्री बीडी गुजराती, अशोक वल्लभदास गोस्वामी सुरेश ...