अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। गीता परिवार के विभिन्न स्थानों हैदराबाद, पुणे, कोलकाता आदि से आई 58 मातृशक्तियों ने मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में सस्वर श्रीमद्भागवत गीता का पारायण किया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सुरेश कुमार के नेतृत्व में आई साधिकाओं ने पाठ के उपरान्त प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...