रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित गीता सप्ताह के तहत बुधवार को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार मिश्र का व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि गीता जीवन प्रबंधन का शास्त्र है। सफल जीवन यात्रा के लिए इंद्रियों की विषयों के प्रति भागदौड़ को नियंत्रित करना ही भगवद्गीता का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि अभ्यास से संसार के कठिन से कठिन कार्य भी सरलतम ढंग से सम्पादित हो जाते हैं। गीता कहती है कि ज्ञान से पवित्र कुछ भी इस संसार में विद्यमान नहीं है। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी को हर क्षण ज्ञान प्राप्ति के लिए तत्पर रहना चाहिए। जैसा व्यवहार श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.