वाराणसी, दिसम्बर 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस्कॉन की ओर से अक्षय पात्र फाउंडेशन परिसर में सोमवार को 'गीता जयंती महोत्सव' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कीर्तन, आध्यात्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण का संगम दिखा। शुभारंभ हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन से हुआ। मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो.नागेंद्र पांडेय, विशिष्ट अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी रहे। अतिथियों ने गीता के दार्शनिक, नैतिक और प्रबंधनात्मक महत्व पर विचार रखे। विद्यार्थियों को गीता अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया। दिनभर आयोजित तीन सत्रों में श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों का शास्त्रीय एवं सुसंस्कृत पाठ हुआ। 1200 भक्तों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों को प्रसाद बांटा गया। वहीं नवापुरा स्थित एसएस इंग्लिश स्कूल में गीता जयंती पर विशेष कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.