कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता गीता जयंती सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। श्रीमद्भागवत गीता वैदिक न्यास ने इस अवसर पर स्कूलों के बाहर मानव श्रृंखला बनवाई। ओंकारेश्वर सरस्वती इंटर कॉलेज, जवाहर नगर के बाहर सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनी। लघु उद्योग भारती, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, सनातन सेवा सत्संग, जय नारायण विद्या मंदिर में भी मानव श्रृंखला बनाई गई। इसी तरह सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्यालय कौशलपुरी में लंबी मानव श्रृंखला में छात्राएं और शिक्षिकाएं शामिल हुई। नगर के 300 से अधिक विद्यालयों के बाहर मानव श्रृंखला बनाई गई। न्यास अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, महामंत्री परमानन्द शुक्ल, कमल त्रिवेदी और अमरनाथ ने बताया कि कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों के शिक्षक व छात्र, सामाजिक संगठन और कर्मचारी इस मानव श्रृंखल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.