सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- नामदेव पब्लिक स्कूल में गीता जयंती पर पांच दिवसीय गीता महोत्सव की शुरुआत प्राचार्या रजनी और डायरेक्टर पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। सचिन शर्मा, रुचि राजपूत, गरीमा शर्मा, योगेश सैनी व संयोजक ''संदीप कुमार रहें। पहले दिन, दिव्यांशी, समृद्धि, परिधि, नितिका गोयल, अरुणा व रवि कुमार ने गीता के परिचय एवं महत्व को श्लोकों द्वारा प्रस्तुत किया। छात्रों ने गीता के चुनिंदा श्लोकों का सस्वर पाठ करते हुए उनके अर्थ एवं जीवन में उपयोगिता को समझाया। शिक्षकों ने गीता ज्ञान, अनुशासन और जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन दिया। दूसरे दिन कर्मयोग अर्थात कर्म ही पूजा परव्यांशी, समृद्धि, परिधि, काजल शर्मा व अमरीश रोहिला ने श्लोक प्रस्तुति कर बताया कि गीता में कर्म को सर्वापरि बताकर कहा कि मनुष्य को फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.