गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला को फर्श पर पटक कर पीटा
झांसी, सितम्बर 8 -- झांसी, संवाददाता। गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री की बेरहमी से पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। करीब एक मिनट 55 सेकेंड के वीडियो में चार युवक महिला को फर्श पर गिराकर थप्पड़ और लात मारते नजर आ रहे हैं। महिला को बचाने पहुंचे एक सहयात्री को भी आरोपियों ने पीट दिया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है और आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला ट्रेन नंबर 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता यात्री शुभम के मुताबिक घटना रविवार रात की है। वीडियो में ट्रेन के कोच में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। टॉयलेट के पास पीली साड़ी पहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.