मथुरा, अप्रैल 4 -- गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में आयोजित सात दिवसीय गीता गान कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में गीता के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण सहित गायन, संकीर्तन शैली तथा श्लोकों को गीत के रूप में प्रस्तुत करने की विधा का प्रशिक्षण दिया गया। भक्ति वेदांत इंस्टीट्यूट, सिंगापुर के निदेशक अनुकंपना दास द्वारा प्रतिभागियों को श्लोकों के अक्षर ज्ञान, व्यंजन, शुद्ध उच्चारण, संभाषण शैली एवं ध्वनि के विभिन्न आयामों का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला के समापन पर संस्थान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन चौधरी, सांस्कृतिक विशेषज्ञ अनूप शर्मा, समाजसेवी मधु तोमर, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, इस्कॉन आंझई के पदाधिकारी तीर्थनाथ वासुदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.