गया, दिसम्बर 1 -- मोक्षदा एकादशी पर सोमवार को गीता जयंती मनायी गई। शहर के इस्कॉन मंदिर में गीता जयंती पर पूजा से लेकर पाठ आदि धार्मिक आयोजन हुए। सुबह विशेष पूजा के बाद नौ बजे से सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के सात सौ श्लोकों का पाठ किया गया। गीता पाठ का आरंभ हरिनाम-संकीर्तन और मंगलाचरण से हुआ। पाठ शुरू होते ही मंदिर गीता के श्लोकों से गूंजने लगे। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष जगदीश श्याम जी के आचार्यत्व में पाठ सहित अन्य कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के दौरान शुरू होने वाले 18-दिवसीय ऑनलाइन गीता कोर्स के लिए 50 गीता प्रेमियों ने पंजीकरण किया। जगदीश श्याम दास जी ने भक्तों से अगले वर्ष की गीता जयंती तक श्रीमद्भगवद्गीता के 12 अध्यायों के श्लोक याद करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गीता जयंती वह पावन दिवस है जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.