गीता के श्लोक से केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राहुल गांधी पर कसा तंज; विपक्ष को दी ये नसीहत
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक के जरिए विपक्ष की राजनीति पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस का नाम लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है और विपक्ष को उसका सम्मान करना सीखना चाहिए। शेखावत ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विरोध के नाम पर व्यवस्था को बाधित करना और जनादेश की अवहेलना करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। शेखावत ने अपने संदेश में धर्म, मर्यादा और कर्तव्य की चर्चा करते हुए भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धर्म का अर्थ केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें न्याय, लोककल्याण, कर्तव्यपालन और व्यवस्था की रक्षा भी शामिल है। इसी संदर्भ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.