मथुरा, जनवरी 4 -- गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में गीता के वैश्विक प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ सहमति पत्र (एमओयू) किया है। यह एमओयू इस्कॉन से संबद्ध भक्ति वेदांत इंस्टीट्यूट, सिंगापुर, गीता जयंती इंटरनेशनल ट्रस्ट, वृंदावन तथा रंग निकेतन सोसायटी, मणिपुर (संयुक्त संस्थाओं) के साथ किया गया है। इस समझौते का उद्देश्य गीता के अध्ययन, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक प्रसार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गति प्रदान करना है। एमओयू के अंतर्गत तीनों संस्थाओं से जुड़े गीता विशेषज्ञ समय-समय पर गीता शोध संस्थान द्वारा आयोजित गीता-आधारित उत्प्रेरक कार्यक्रमों में उद्बोधन हेतु आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में इन संस्थाओं के परिसरों में रासलीला मंचन के लिए गीता शोध संस्थान एवं रासलीला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.