गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, मानव जीवन का मार्गदर्शन भी करता है
मुंगेर, मई 28 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड के कठनी गांव में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इन दिनों यज्ञ परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। महायज्ञ के तहत चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। वृंदावन से आईं कथावाचिका किशोरी गौरी प्रिया ने कथा के तीसरे दिन श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला ज्ञान का भंडार है। उन्होंने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि, लोग मंदिरों में भंडारा कर पुण्य कमाना चाहते हैं, लेकिन अपने माता-पिता की सेवा से दूर हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, मानव जीवन का मार्गद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.