वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गीता भारतीय परंपरा का वह शास्त्र है जो सहस्राब्दियों से मानव मात्र को कर्म की ओर प्रेरित करता रहा है। कर्मयोग का का प्रतिपादक शास्त्र गीता ही है। उक्त विचार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वेदांत विभाग के आचार्य प्रो. सुधाकर मिश्र के हैं। वह बीएचयू के मालवीय भवन में रविवारीय गीता प्रवचन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता के अध्ययन और उसके चिंतन-मनन से मनुष्य सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त हो जाता है। अतिथियों का स्वागत प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, भजन गायन संगीत एवं मंच कला संकाय के विद्यार्थियों, गीता पाठ सत्यनारायण पांडेय और संचालन संयुक्त सचिव प्रो. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रो. लल्लन मिश्र, जीआरपी मल्लिक, प्रो. लता शर्मा, डॉ. एसएल मौर्या आदि उपस्थित रहे।

हिंदी...