शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। जिले में इस वर्ष भी श्रीमद् भगवद् गीता पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों और आम प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतियोगिताएं विद्यालय, विकास खंड और जनपद स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगी, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। प्रतियोगिताओं को चार वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 और ओपन वर्ग शामिल हैं। ओपन वर्ग में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के तहत श्लोक गायन, क्विज, निबंध लेखन, भाषण-व्याख्यान और गीता आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में तीन प्रतिभ...