गीतांजलि की पारी से गाजीपुर वुमेंस टीम जीती
कानपुर, जून 25 -- कानपुर। चौथी गौरहरि सिंहानिया राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में गाजीपुर वुमेंस टीम ने उन्नाव वुमेंस क्रिकेट टीम को सात विकेट से पराजित किया। शानदार पारी खेलने वाली गीतांजलि सिंह राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जेके लोको मैदान पर हुए मैच में उन्नाव वुमेंस क्रिकेट टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से प्रज्ञा सिंह ने 34 रन, शिवांगी गुप्ता ने 24 रन व बीएस पटेल ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुष्का, आराध्या निगम ने दो-दो, श्वेता, आराध्या सिंह व सोनाली ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर वुमेंस टीम ने 23.5 ओवर में तीन विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से गीतांजलि सिंह राजपूत ने 57 रन, काजल चौरसिया ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में आस्था वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.