भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर । साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा स्थानीय प्रगति शिक्षण संस्थान मंदरोजा में प्रसिद्ध गीतकार साहिर लुधियानवी की 105वीं जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। जयंती समारोह का शुभारंभ साहिर लुधियानवी के चित्र पर माल्यार्पण कर साहित्यकार रंजन कुमार राय ने किया। उन्होंने ने कहा कि जब इकबाल, जोश के बाद फिराक, फैज और मजाज की तूती बोलती थी, वैसे समय में उन्होंने शायरी की दुनिया में कदम रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...