नई दिल्ली, मई 12 -- नजर के सामने जिगर के पास।।जैसे दिल को छू जाने वाले गाने लिखने वाले समीर अनजान 40 से भी अधिक सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। इन्होंने अपने गानों से कभी रुलाया तो कभी प्रेम में होना सिखाया।4000 से अधिक गाने लिखने वाले समीर के नाम अनोखे रिकॉर्ड हैं। इनके लिखे गानों में उत्तर प्रदेश का रंग नजर आया तो मॉडर्न टच भी है। लेकिन क्या आप समीर अनजान के असली जीवन के बारे में जानते हैं? बनारस से मुंबई का सफ़र तो तय कर लिया लेकिन बनारसी दिमाग से निकली नहीं। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।समीर का जन्म ये तो सभी जानते होंगे कि समीर मशहूर गीतकार लालजी पांडे यानी अनजान के बेटे हैं। वही अनजान जिन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए 'खईके पान बनारस वाला' और 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' जैसे सदाबहार गाने लिखे। फरवरी 1958 को उत्तर ...