नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को सरकारी प्रसारण सेवा प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रसार भारती को एक नई रचनात्मक आवाज मिलेगी। पिछले साल दिसंबर में नवनीत सहगल के इस्तीफा देने के बाद से प्रसार भारती के अध्यक्ष का पद खाली था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रसून जोशी साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में व्यापक योगदान देने वाले एक प्रतिष्ठित रचनात्मक व्यक्ति हैं। अपने प्रभावशाली लेखन और गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाने वाले जोशी ने समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ...