गीतकार गोपाल सिंह नेपाली की जयंती पर साहित्यकारों ने किया नमन
अररिया, अगस्त 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में मंगलवार को इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में प्रसिद्ध क्रांतिकारी कवि, गीतकार एवं पत्रकार गोपाल सिंह नेपाली की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों द्वारा गोपाल सिंह नेपाली की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित विचारगोष्ठी में साहित्यकारों ने नेपाली जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, हिंदीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.