बागपत, फरवरी 26 -- खेकड़ा। अमेरिकी मूल के पंजाबी और हिंदी गीतकार, संगीतकार और निर्माता अमर संधू ने खेकड़ा की प्रसिद्ध लोकगीत गायिका रेणुका पंवार से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने संगीत के क्षेत्र में संभावित सहयोग और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। अमर संधू अपनी अनूठी पंजाबी/अंग्रेज़ी फ्यूजन शैली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं। दूसरी ओर, रेणुका पंवार हरियाणवी लोक संगीत की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनका सुपरहिट गीत बावन गज का दामन ने पूरे देश में अत्यधिक लोकप्रिय रहा है। इस दौरान खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक, विक्की आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.