मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें माताओं ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए नृत्य, गीत, कविता आदि प्रस्तुत किए। कक्षा नर्सरी से दो तक आयोजित मातृ दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित एवं उर्जा संस्था की अध्यक्ष सुमन चौधरी, सेवा भारती मातृ मंडल बिजनौर की पूर्व जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा, गीता अग्रवाल, प्रधानाचार्य दीपक धीमान व नर्सरी विंग प्रभारी लीना शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि सुमन चौधरी ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरू और पहली दोस्त होती है। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : विशिष्ट अतिथि शोभा शर्मा न...