प्रयागराज, फरवरी 22 -- ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के बीएससी बायो ग्रुप (1977-79 बैच) के पूर्व छात्र लगभग पांच दशकों बाद शनिवार को मिलन समारोह में एकत्रित हुए। अमित श्रीवास्तव के बांसुरी वादन ने साथियों को छात्र जीवन की कक्षाओं और प्रयोगशालाओं की यादों में पहुंचा दिया। अनूप गोयल का मधुर गीत सभी के दिल को छू गया। मुख्य आकर्षण गायक भूपेन्द्र शुक्ला की प्रस्तुतियां रहीं। उनके गीतों और ग़ज़लों ने चार दशकों की स्मृतियों, संघर्षों और सफलताओं को सुरों में पिरोकर वातावरण को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपनी यादें साझा कीं। पुरानी कक्षाओं और प्रयोगशाला की बेंचों पर दोबारा बैठना सभी के लिए अत्यंत भावुक क्षण रहा। उन पलों में वे अपने पद और उपलब्धियों से परे, फिर से वही छात्र बन गए थे। प्राचार्य प्रो. एएस मोसेस ने स्वागत किया। आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.