गीडा में स्थापित होंगी 22 नई यूनिट, मिलेगा 500 को रोजगार
गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में विभिन्न क्षेत्रों की 22 कंपनियों ने उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव दिया है। प्रस्तावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द कंपनियों को भूमि आवंटित की जाएगी। गीडा प्रशासन के मुताबिक, मिले प्रस्तावों में विनिर्माण क्षेत्र की कई इकाइयां शामिल हैं। इनमें एक कंपनी कूलर बनाने का उद्योग स्थापित करना चाहती है। एक निवेशक पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और धार्मिक सामग्री का निर्माण करेगी। इन उद्योगों से 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। प्राधिकरण की ओर से निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और भूमि आवंटन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बाल विहार फूड पार्क को पुन: नया चेहरा देने की तैयारी, व्यावसाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.