गीडा में प्रदर्शन से पहले सपा नेत्री काजल निषाद हाउस अरेस्ट
गोरखपुर, मई 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी की नेत्री और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद को मंगलवार देर रात पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। काजल ने बुधवार को गीडा में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जो समाजवादी पार्टी के बैनर तले प्रस्तावित था। यह प्रदर्शन सहजनवा रेलवे स्टेशन के पास होना था। आंदोलन की सूचना मिलने पर पुलिस एक दिन पहले ही सक्रिय हो गई और रातोंरात प्रदर्शन के आयोजकों की धरपकड़ शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- सपा महिला नेताओं ने ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंकापुलिस कार्रवाई बताया जाता है कि मंगलवार देर रात तारामंडल थाने के पुलिसकर्मी काजल के घर पहुंचे और उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी सूरत में वे गीडा के प्रदर्शन में शामिल नहीं हों। अधिकारियों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.