गीडा में पॉवर ग्रिड के ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा तफरी
गोरखपुर, जून 14 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा सेक्टर-23 स्थित पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सबस्टेशन में शनिवार शाम ट्रांसफार्मर की बुशिंग फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-23 स्थित पावर ग्रिड में लगे 315 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की बुशिंग फटने से शाम के समय आग लग गई। ट्रांसफार्मर बड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- कृषि भवन स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग से रही अफरातफरी घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.