गोरखपुर, मई 14 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर-22 ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। अधिग्रहित भूमि पर किसानों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटा कर आवंटियों को कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। गीडा द्वारा उद्योग स्थापना और ट्रांसपोर्ट नगर विकास के लिए अधिग्रहित भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन कई प्लाटों पर किसानों ने पक्का और कच्चा निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था। इसके कारण आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पा रहा था। बीते 8 मई को गीडा की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन किसानों की मांग पर मोहलत देते हुए कार्रवाई टाल दी गई थी।गुरुवार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश के नेतृत्व में गीडा, तहसील प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौके...