गीडा में अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, चार हिरासत में
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, हिटी। गीडा थाना क्षेत्र के बनगांव में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, रविवार रात युवक पर उसके चचेरे भाई ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.