गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवादाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के मजदूरों को खाना पकाने से लेकर उद्योगों को संचालित करने के लिए एलपीजी सिलेंडर की जरूरत अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी के भरोसे के बाद चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने मजदूरों के लिए 711 छोटू सिलेंडर और उद्योगों के लिए 1791 कामर्शियल सिलेंडर की सूची गीडा सीईओ को दे दी गई है। हालांकि मजदूरों और उद्यमियों को सिलेंडर की उपलब्धता नहीं हो सकी है। चैंबर ऑफ कामर्स को विभिन्न यूनिटों में काम करने वाले मजदूरों लिए 711 छोटू सिलेंडर की डिमांड मिली है। इसके साथ ही विभिन्न यूनिटों की तरफ से 1791 कामर्शियल सिलेंडर की डिमांड मिली है। पास्ता और जैम बनाने वाली यूनिट को अकेले महीने में 500 से अधिक कामर्शियल सिलेंडर की जरूरत है। चैंबर के अध्यक्ष आरएन सिंह ने गीडा सीईओ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.