गीडा की सभी औद्योगिक इकाइयों की होगी पर्यावरणीय जांच
गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय अनुपालन की जांच होगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को टीम गठित कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। जांच में पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ सुधारात्मक और दंडात्मक कार्रवाई होगी। एनजीटी ने जांच प्रक्रिया तीन महीने में पूरी करने को कहा है। यह आदेश 25 अगस्त को सुधीर कुमार झा बनाम गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं अन्य मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने दिया। मामला गीडा में संचालित एक उद्योग से कथित प्रदूषण से जुड़ा था। आवेदक ने आरोप लगाया था कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.