गींज में टैंकर से जलापूर्ति शुरू
गंगापार, मई 22 -- विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गींज में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए टैंकर से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।इस कार्य के लिए ग्राम प्रधान द्वारा अपने स्तर से ब्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान गींज राम गुलाब आदिवासी ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए दो टैंकर लगाया गया है। एक टैंकर ग्राम पंचायत के पास पहले से ही था। शासन से एक अतिरिक्त टैंकर की मांग की गई थी।गत वर्ष ही दूसरा टैंकर आ गया था। दोनों टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.