बिजनौर, मार्च 28 -- कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली देहात क्षेत्र में गिल्ली-डंडा खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी रिश्तेदार महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। कस्बा निवासी नफीस पुत्र रमजानी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को बच्चों के बीच गिल्ली-डंडा खेलने को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में कस्बे के अल्फैज, अनस, तालिब तथा अनस पुत्र मुरसलीन अपने दो अन्य साथियों के साथ ग्राम लकड़ा जाने वाले रास्ते पर पहुंचे और नफीस के भांजे नाजिम को घेर लिया।आरोप है कि सभी आरोपियों ने नाजिम को लाठी-डंडों और सरियों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। शोर सुनकर बचाने आई नफीस की पुत्री इकरा और पत्नी समर जहां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.