अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को बकरीद के पावन अवसर पर फारबिसगंज के करबला मैदान में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। नमाज अदा करने के बाद दोनों समुदायों के लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भूलाकर एक-दूसरे से गले मिल बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे माहौल में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से झलकता रहा। मौके पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद बीणा देवी, विधायक मनोज विश्वास, समाजसेवी मूलचंद गोलछा, राजद नेता ई. आयुष अग्रवाल, डॉ. क्रांति कंुवर, जदयू जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, प्रदेश सचिव रमेश सिंह, नगर अध्यक्ष इमामुल, कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल, भाकपा नेता गेनालाल महतो, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गंगा-जमुनी की...