अररिया, मार्च 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार को ईद के मौके पर कर्बला मैदान में नमाज अदा करने के बाद दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे की मिसाल पेश की। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आए। इस अवसर पर जदयू नेता पवन मिश्रा, रमेश सिंह, राजद नेता अविनाश आनंद, इंजीनियर आयुष अग्रवाल, भाजपा नेता आदर्श गोयल, कांग्रेस नेता संजीव शेखर, मनोज जायसवाल, कंचन विश्वास, भाकपा नेता गेनालाल महतो, समाजसेवी संजय कुमार, भोला शंकर तिवारी, शाहजहां शाद सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। नमाज के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सभी नमाजियों को ईद की बधाई दी। वहीं नमाजियों में वाहिद अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.