मैनपुरी, मार्च 8 -- जनपद में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न समाज के होली मिलन समारोह के आयोजन हुए। समारोह में एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं। गिले शिकवे, बुराइयों को भुलाकर एकजुट रहने का संकल्प लिया गया। साथ ही समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को खत्म करते हुए शिक्षा पर जोर दिया गया। लोधी समाज का होली मिलन समारोह रविवार को आगरा बाईपास रोड स्थित एमएल गार्डन में संपन्न हुआ। लोधी राजपूत महासभा के संरक्षक डा. महावीर राजपूत और समाजसेवी कमल वर्मा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। समारोह में पहुंचे सभी को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान आपसी एकजुटता और शिक्षा के प्रति जोर दिया गया। इस अवसर पर गोपालदास लोधी, नारम सिंह लोधी, बहादुर सिंह, आदेश राजपूत, अवनीश राजपूत, गौरव राजपूत, चंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.