लखनऊ, मार्च 9 -- फोटो गमगीन माहौल में अकीदत के साथ निकला गिलीम के ताबूत का जुलूसलखनऊ, कार्यालय संवाददाताअमीर-उल-मोमेनीन हजरत अली को जरबत (तलवार) मारे जाने की याद में सोमवार को तड़के बड़ी अकीदत के साथ गिलीम में ताबूत का जुलूस निकाला गया।मस्जिदे कूफा काजमैन से निकाला गया यह ताबूत इमामबाड़ा हकीम सैयद मोहम्मद तकी ले जाया गया। जुलूस को निकलवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गये थे। जुलूस से पूर्व सुबह 5.07 बजे मस्जिद में कारी ताहिर जाफरी ने फज्र की अजान दी। अजान होते ही मस्जिद परिसर नमाजियों से खचा-खच भर गया। मौलाना जहीर अहमद ने नमाजे जमाअत पढ़ायी। इसके बाद मौलाना मुत्तकी जैदी ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने जब 19वीं रमजान को हजरत अली पर सुबह की नमाज के दौरान अब्दुर्रहमान इब्ने मुल्जिम ने जहर से बुझी तलवार से वार करने का मंजर बयान किया तो अजा...