साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। गिलहरी यादव हत्याकांड के आरोपी आशीष यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह जानकारी जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने दी है। बीते सोमवार को न्यायालय के निर्देश के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में शोभनपुर भट्ठा स्थित आशीष यादव के घर इश्तेहार तमिला किया गया था। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। बीते साल महादेवगंज स्थित एफसीआई गोदाम के पास किसी बात को लेकर कुछ युवकों में विवाद हुआ था। इसके बाद गिलहरी यादव को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं इस मामले में पूर्व में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। चौथा आरोपी फरार था। -----छत पर रखें जल...