साहिबगंज, अप्रैल 13 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित एफसीआई गोदाम के पास हुई गिलहरी यादव नामक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को एक फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला कराया गया। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि 21 अगस्त 2025 को राजीव यादव उर्फ गिलहरी यादव की हत्या चाकू घोप कर कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। तीन लोगों को पहले ही न्यायिक हिरासत मे भेजा जा चुका है। चौथा अभियुक्त आशीष यादव फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने ढोल बजा कर अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला करने का निर्देश िदया है। न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को उसके घर पर ढोल बजा कर इश्तहार तामिला कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...